NBT रिपोर्ट, कोलकाता: ईडी ने पश्चिम बंगाल के चर्चित पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) घोटाले में कोलकाता, हाबरा और बर्धमान में 11 ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। यह छापे निरंजन चंद्र साहा और अन्य आरोपियों से जुड़े परिसरों पर डाले गए। छापेमारी के दौरान ईडी ने 18.4 लाख रुपये कैश, कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए, जो मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े होने की आशंका है।
ईडी अधिकारी के मुताबिक जांच की शुरुआत पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा बसीरहाट थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर हुई थी, जिसमें घोजाडांगा लैंड कस्टम स्टेशन से बांग्लादेश भेजे जा रहे पीडीएस गेहूं के बड़े पैमाने पर गबन का आरोप है।




