Prime Minister National Children Award 2024 Nominations Open Apply By July 31
बाल पुरस्कार के लिए नामांकन शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को सम्मानित करने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं। यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान, कला जैसे क्षेत्रों में दिया जाता है। इच्छुक व्यक्ति 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर बच्चों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
भाषा, नई दिल्ली: सरकार ने सोमवार को बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने वाले प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। महिला और बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान, टेक्नॉलजी, पर्यावरण, कला के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।