अनंत नगर : 498 प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

नवभारतटाइम्स.कॉम

एलडीए की अनंत नगर योजना में 498 भूखंडों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। यह प्रक्रिया 28 अप्रैल से 27 मई तक चलेगी। भूखंडों का आवंटन लॉटरी से होगा। मोहान रोड पर विकसित हो रही इस योजना में अंतरराष्ट्रीय मानकों का ध्यान रखा गया है। चौथे चरण में विभिन्न आकार के भूखंड उपलब्ध हैं।

registration for 498 plots in anant nagar starts today allotment through lottery

n NBT न्यूज, लखनऊ: एलडीए की अनंत नगर योजना में 498 भूखंडों के लिए 28 अप्रैल से 27 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। भूखंडों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी से होगा।

 एलडीए वीसी के अनुसार मोहान रोड पर 785 एकड़ में विकसित हो रही अनंत नगर योजना में लगभग डेढ़ लाख लोगों के लिए आवास का लक्ष्य है। योजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ग्रिड पैटर्न पर विकसित किया जा रहा है। पहले तीन चरणों में 1283 भूखंडों का आवंटन हो चुका है, जिसमें 29 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। चौथे चरण में आलोक खंड के 493, आदर्श खंड के 4 और आकाश खंड का 1 भूखंड शामिल है। एडिशनल सेक्रेटरी ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि 288 वर्गमीटर के 155, 200 वर्गमीटर के 178 और 162 वर्गमीटर के 165 भूखंड पंजीकरण के लिए उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए registration.ldalucknow.inपर लॉग इन कर पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी। इसके बाद भूखंड के अनुमानित मूल्य का 5% पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।