निवेश के नाम पर ठगे 86 लाख, एक आरोपी असम से गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 86 लाख रुपये की ठगी हुई है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने असम से मिनारूल हक नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिनारूल ने ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराया था। इस खाते में ठगी के करीब 30 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।

rs 86 lakhs cheated in the name of investment one accused arrested from assam cyber cell action

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले एक व्यक्ति मिनारूल हक निवासी गांव सालीकाजार, जिला दरंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना की टीम ने मिनारूल को 26 अप्रैल को असम से गिरफ्तार किया है, जिसको पुलिस टीम 5 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद लेकर आ रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मिनारूल हक ने शंभु प्रसाद शाह व मोहम्मद सरफराज का संयुक्त बैंक खाता आगे ठगों को उपलब्ध कराया था। खाता में ठगी के करीब 30 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-29 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर 30 दिसंबर 2025 को साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया कि 23 नवंबर 2025 को उसके पास फेसबुक के माध्यम से एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई और उनकी वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू हो गई। युवती ने उसको शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया। उसने ठगों द्वारा भेजे गये फर्जी लिंक (URL) पर अपना अकाउंट बनाकर निवेश करना शुरू किया और विभिन्न बैंक खातों में कुल 86 लाख 50 हजार रुपये निवेश के लिए ट्रांसफर कर दिये। उसके पोर्टफोलियो में लगभग 2 करोड़ 22 लाख रुपये दिखाई देने लगे। जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो 22 लाख रुपये जमा कराने को कहा गया, जिसके बाद ठगी का अहसास हुआ।