‘सरके चुनर’ के लिए संजय दत्त ने माफी मांगी: आयोग

नवभारत टाइम्स

अभिनेता संजय दत्त ने विवादित गीत 'सरके चुनर' के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग से माफी मांगी है। उन्होंने समाज को ठेस पहुंचने पर खेद व्यक्त किया। संजय दत्त ने 50 आदिवासी लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी वादा किया है। यह कदम समाज और महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान देगा।

‘सरके चुनर’ के लिए संजय दत्त ने माफी मांगी: आयोग
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

अभिनेता संजय दत्त सोमवार को एक विवादित गीत सरके चुनर तेरी सरके के संदर्भ में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। ये मामला गीतों में महिलाओं को कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक तरीके से दिखाए जाने को लेकर था। आयोग ने बताया कि संजय दत्त ने आयोग के सामने लिखित माफ़ी दी है और कहा कि अगर इस गाने से समाज को कोई ठेस पहुंची है तो उन्हें उसका खेद है। उन्होंने यह भी माना कि फिल्मों और गानों में महिलाओं को जिम्मेदारी से दिखाना बहुत ज़रूरी है। सुनवाई के दौरान आयोग ने उनसे कई गंभीर सवाल पूछे। इसके साथ ही संजय दत्त ने एक सुधारात्मक कदम के तौर पर, संजय दत्त ने 50 आदिवासी लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया है जिससे समाज और महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान दे सकें।

उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि अब से उनके सभी करारों में कानूनी जांच जिससे कि फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में महिलाओं और बच्चों को सम्मानजनक तरीके से दिखाया जा सके।