n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : कानपुर में गंगा नदी पुल पर काम चल रहा है। कई ट्रेनें डायवर्ट और निरस्त हैं। इस बीच सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस वाया मुरादाबाद लखनऊ आ रही थी। यह वीआइपी ट्रेन मुरादाबाद रेल मंडल में बंचिंग (एक रेलखंड पर क्षमता से अधिक ट्रेन) के कारण फिर फंस गई। शताब्दी ढाई घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। ट्रेन दोपहर एक बजे की जगह दोपहर 3:30 बजे लखनऊ पहुंची। लखनऊ से शताब्दी डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई।
जबलपुर से लखनऊ आने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस भी भीमसेन स्टेशन पर बहुत देर तक रोकी जा रही है। ट्रेन 01080 गोरखपुर-मुंबई स्पेशल करीब छह घंटे, सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस 11 घंटे , 02570 दरभंगा स्पेशल नौ घंटे, 02564 बरौनी स्पेशल 5:30 घंटे, 07076 स्पेशल पांच घंटे प्रभावित हुई।




