अब मिड-डे मिल से छात्र सिखेंगे पोषण का विज्ञान

नवभारतटाइम्स.कॉम

सरकारी स्कूलों में मिड-डे मिल अब सिर्फ भोजन नहीं रहेगा। छात्र इससे पोषण का विज्ञान सीखेंगे। थाली में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी दी जाएगी। यह पहल बच्चों को बचपन से ही सही खानपान और पोषण की समझ देगी। अध्यापक प्रशिक्षित होकर मास्टर ट्रेनर बनेंगे। यह व्यवस्था बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

students to learn science of nutrition from mid day meal new initiative in government schools

n NBT न्यूज, फरीदाबाद: मिड-डे मिल से स्टूडेंट्स केवल पेट ही नहीं भरेंगे बल्की वे अब इससे बहुत कुछ सीखेंगे भी। सरकारी स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए मिड डे मिल भीजवाई जाती है जिसे अब गृह विज्ञान विषय से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका मकसद साफ है बच्चों को बचपन से ही सही खानपान और पोषण की समझ देना।

नई व्यवस्था के तहत स्कूलों में जब बच्चों को मिड-डे मील परोसा जाएगा, जिसके साथ ही स्टूडेंट्स को यह भी बताया जाएगा कि उनकी थाली में क्या-क्या पोषक तत्व हैं और ये शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं। जैसे कौन सा खाना ताकत देता है, क्या चीजें शरीर के विकास में मदद करती हैं और किससे बीमारियों से बचाव होता है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत ढ़िल्लों ने बताया कि बच्चों के लिए यह जानना आवश्यक है कि उन्हें जो भोजन परोसा गया है, उसमें कौन से पोषण है। इसी उद्देश्य यह पहल शुरू की जा रही है। पहले अध्यापकों को प्रशिक्षित करके मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा।