गेहूं उठाने का काम धीमा, करोड़ों की पेमेंट अटकी

नवभारतटाइम्स.कॉम

हथीन अनाज मंडी में गेहूं की खरीद तो हो गई है पर उठान की गति धीमी है। इस कारण किसानों और आढ़तियों का करोड़ों रुपये का भुगतान रुका हुआ है। ट्रांसपोर्ट ठेकेदार पर्याप्त गाड़ियां नहीं भेज रहे हैं। नोडल अधिकारी ने उठान तेज करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

wheat lifting slow crores of farmers payments stuck disorder in hathin grain market

n NBT न्यूज, हथीन : अनाज मंडी में खरीदे गए गेहूं की उठान की धीमी गति से अव्यवस्था की स्थिति बन गई है। इस कारण आढ़तियों एवं किसानों में रोष व्याप्त है। मंडी में अब तक तीन लाख 80 हजार क्विंटल से अधिक की आवक हो चुकी है। इसमें से दो सरकारी खरीद एजेंसियों ने तीन लाख 53 हजार 313 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। कुल खरीद में से मात्र दो लाख 10 हजार पांच क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। इसी प्रकार हथीन अनाज मंडी के सब यार्ड खरीद केंद्र मंडकौला में कुल 90 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हुई। इसमें से 85 हजार 459 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। मंडकौला खरीद केंद्र से अब तक मात्र 60 हजार 173 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। उठान की गति धीमी होने के कारण हजारों किसानों का करोड़ों रुपये का भुगतान भी अटका हुआ है। अनाज मंडी आढ़ती असोसिएशन के पूर्व प्रधान सुखवीर सिंह राजाजी ने कहा कि उठान के लिए नियुक्त ट्रांसपोर्ट ठेकेदार समय पर उठान के लिए पर्याप्त संख्या में गाड़ियां नहीं भेज रहे हैं। इस कारण उठान की गति संतोष जनक नही है। इस संबंध में अनाज मंडी के नोडल अधिकारी एवं स्थानीय एसडीएम हरिराम ने बताया कि उठान तेज करने के लिए सम्बन्धित स्टाफ एवं ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही हुई तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा।