n NBT न्यूज, दनकौर : चपरगढ़ गांव में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
दिनेश ने पुलिस को बताया कि बेटी मंगलवार दोपहर घर के काम से बाहर गई थी। आरोप लगाया कि मिर्जापुर निवासी सुमित और दो साथियों ने रंजिश के चलते किशोरी को अगवा किया है। आरोपी घर के पास स्थित कंपनी में काम करते हैं और पहले से ही विवाद चल रहा था। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


