मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी

नवभारत टाइम्स

मेरठ कचहरी में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद पूरे कचहरी परिसर को खाली करा लिया गया। पुलिस बल तैनात कर गहन तलाशी ली गई। अदालतों में प्रवेश रोक दिया गया। अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी थी। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने में जुटी है।

meerut court threatened with bombing panic premises vacated security tightened

NBT रिपोर्ट, मेरठ: मेरठ में बुधवार को कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के बाद पूरे कचहरी परिसर को खाली करा लिया गया। पुलिस बल तैनात कर सर्च कराया गया। अदालतों में प्रवेश रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक, कचहरी परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया। पुलिस ने कचहरी की सभी इमारतों को खाली करा दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने कचहरी के हर हिस्से की गहन तलाशी ली। संभावित खतरे को देखते हुए मुख्य गेट सहित सभी प्रवेश मार्गों को बंद कर दिया गया। आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात कॉलर ने फोन पर अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी। साथ ही धमकी ज्यूडिशियल के ऑफिशल ईमेल पर भी आई। पुलिस टीम फिलहाल कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। सर्विलांस के जरिए नंबर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।