पहले भी लगा था आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

गन्ना विभाग के मुख्य अधिकारी पर एक साल पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। लिपिक विशेष कुमार ने तब भी कार्यालय में धरना देकर घूसखोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अधिकारी पैसे लेकर कर्मचारियों को मनपसंद जगह पर ड्यूटी देते हैं। पैसे न देने पर कर्मचारियों को परेशान किया जाता है।

chief cane officer accused of bribery again protest held last year too

गन्ना विभाग ने बताया कि एक साल पहले भी मुख्य गन्ना अधिकारी के खिलाफ लिपिक विशेष कुमार ने ही घूसखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया था। विशेष कुमार ने आरोप लगाया था कि राजदीप बालियान पैसे लेकर अपने पसंदीदा कर्मचारियों को मनपसंद तौल केंद्र पर ड्यूटी देते हैं। पैसे न देने पर प्रताड़ित करते हैं।