NBT रिपोर्ट, मेरठ: मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को सड़क हादसे में पिता, बेटा और बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपती बच्चों के साथ बाइक पर मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस के मुताबिक हादसा जिले के तितावी थाना क्षेत्र में हैदरनगर के पास हुआ। हैदरनगर निवासी पापन, पत्नी पूजा, पांच साल के बेटे अभि और आठ साल की बेटी राधिका के साथ बाइक से बघरा स्थित मंदिर में पूजा के लिए जा रहा थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारो लोग सड़क पर गिर गए। सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे। पापन और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पत्नी पूजा को अस्पताल
भिजवाया गया।


