रेप का विडियो वायरल करने का आरोप, दो अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

आगरा के खंदौली में एक नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए। पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। उन पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। वीडियो तीन महीने पुराने बताए जा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि बहला-फुसलाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

two arrested on charges of making rape video viral case of gangrape of minor

NBT न्यूज, आगरा: आगरा के खंदौली में दो दिन पहले नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक विडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और आइटी ऐक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपी लड़कों को गिरफ्तार किया है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बता दें कि सोमवार दोपहर खंदौली थाना क्षेत्र के गांव की एक लड़की और दो लड़कों के एक के बाद एक 48 अश्लील और आपत्तिजनक विडियो वायरल हुए थे। विडियो में दिख रहे दोनों लड़के आपस में दोस्त हैं, एक 12वीं का छात्र है। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया। वह बहाने से उसे अपने साथ लेकर गया और साथी के साथ गैंगरेप किया। उसका विडियो बना लिया। इसके बाद विडियो वायरल कर दिए।

पूछताछ से पता चला कि युवक और पीड़िता, पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। विडियो 3 माह पुराने हैं।