बरेली प्रशासन ने बताया कि वैवाहिक आयोजन के लिए नई व्यवस्था से गैस मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए आयोजकों को आवेदन करना जरूरी है। प्रक्रिया पूरी होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। प्रशासन के मुताबिक प्रार्थनापत्र में मेहमानों की संख्या और अनुमानित सिलिंडरों की जरूरत और आयोजन की तिथि बतानी होगी। आवेदन के साथ शादी का कार्ड भी देना होगा। एजेंसी अस्थायी कनेक्शन देकर आयोजकों को सिलिंडर देगी। इसके लिए एक सिलिंडर की तय कीमत और सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। सिलिंडर वापस करने पर सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी और अस्थायी कनेक्शन रद्द कर दिया जाएगा। अफसरों का कहना है कि इससे अनावश्यक खपत पर रोक लगेगी।


