n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: राजधानी के बच्चों के लिए मनोरंजन और शिक्षा का महाकुंभ 15वां अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव ( ICFF-2026 ) 6 से 12 अप्रैल तक होगा। बुधवार को कानपुर रोड स्थित ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि बिशप डॉ. जेराल्ड जॉन मथाइस और अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी ने महोत्सव के फेस्टिवल लोगो और पोस्टर का अनावरण किया। विश्व के सबसे बड़े बाल फिल्म महोत्सव में 53 देशों की 329 शैक्षिक फिल्में निःशुल्क दिखाई जाएंगी।
दिखेगी बॉलीवुड सितारों की चमक: फेस्टिवल के जरिए भावी पीढ़ी को नैतिक मूल्यों की सीख देने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां लखनऊ आ रही हैं। इनमें अभिनेता राजेश खट्टर, ललित परीमू, अनिरुद्ध दवे, संजय स्वराज के साथ अभिनेत्री जूही परमार, लुबना सलीम, आरुषी निशंक और बाल कलाकार यज्ञ भसीन जैसे नाम शामिल हैं।
फेस्टिवल डायरेक्टर अहमद हमीद शेख ने बताया कि फिल्मों का प्रदर्शन मुख्य ऑडिटोरियम के अलावा 8 मिनी थिएटरों में प्रतिदिन दो शो (सुबह 9:00 और दोपहर 12:00 बजे) में होगा।


