घर बैठे कमाई का झांसा दे ठगे "2.23 लाख

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी में एक महिला से साइबर ठगों ने घर बैठे ऑनलाइन काम का झांसा देकर 2.23 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले महिला को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा और भरोसा जीतने के लिए कुछ पैसे भी ट्रांसफर किए। इसके बाद लालच देकर महिला से कई बार में बड़ी रकम ऐंठ ली।

woman duped of rs 223 lakh by cyber thugs promising work from home earnings

n NBT न्यूज, रेवाड़ी : साइबर ठगों ने घर बैठे ऑनलाइन काम कर मोटी कमाई करने का झांसा देकर एक महिला से 2.23 लाख रुपये हड़प लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला तेजपुरा निवासी रिंकू माटा ने कहा कि उनके फेसबुक पर मेसेज भेजकर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें टेलीग्राम ऐप पर बने ग्रुप से जोड़ दिया। बताया गया कि ऑनलाइन वर्क से अच्छी कमाई होगी। वह झांसे में आ गईं। भरोसा जीतने केलिए आरोपी ने उनके खाते में 1300 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद लालच देकर उनसे कई बार में 2.23 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उन्होंने रुपये निकालने को कहा तो 5 लाख रुपये और जमा कराने को कहा। तब उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। साबइर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।