n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सेक्टर-18 थाना एरिया में महिला सवारी से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पूछताछ में इस वारदात के अलावा किसी अन्य वारदात का खुलासा नहीं हुआ। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि सोमवार अल सुबह वह इफको चौक से सेक्टर-37 के लिए ऑटो में जा रही थीं। इफको चौक के निकट आरोपी चालक ने महिला से जूलरी और नकदी लूट ली थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिले ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर की डिटेल के जरिए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी 37 वर्षीय ताजिर है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया। सेक्टर-18 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सज्जन सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।


