7 साल पुराना मैनेजर कैश और एडवांस लेकर फरार

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर-4 स्थित प्लाई कंपनी का मैनेजर अरविंद सिरोहीवाल लाखों की हेराफेरी कर फरार हो गया। उसने ग्राहकों से वसूला कैश रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया। ऑडिट के बाद गलती स्वीकार कर हिसाब बराबर करने का भरोसा दिया।

7 year old manager absconds with lakhs in cash and advance company in turmoil

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-4 स्थित प्लाई कंपनी में सात वर्षों से कार्यरत मैनेजर द्वारा लाखों की हेराफेरी करने और कंपनी का कैश लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।

ग्रेनो वेस्ट निवासी मोहित स्वामी ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-4 में परफैक्ट प्लाई डेकोर कंपनी है। अलवर निवासी अरविंद सिरोहीवाल सात साल से कंपनी में मैनेजर था। हाल ही में कंपनी के खातों और स्टाफ का ऑडिट कराया गया, तो वित्तीय अनियमितताओं की बात सामने आई। मैनेजर अरविंद ग्राहकों से कंपनी के ट्रेडिंग के रुपये सीधे खाते में मंगवा रहा था। कई ग्राहकों से कैश भी वसूल किया, जिसे रेकॉर्ड में दर्ज नहीं किया। जब ऑडिट रिपोर्ट पर उन्होंने पूछताछ की, तो उसने गलती स्वीकार कर ली। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि वह हिसाब बराबर कर देगा, लेकिन अगले ही दिन तड़के करीब साढ़े पांच बजे वह फरार हो गया। जाते समय वह कंपनी का आधिकारिक सिम कार्ड, 2 लाख 7 हजार 850 रुपये कैश और पहले से लिए गए 1 लाख 46 हजार 500 रुपये का एडवांस भी साथ ले गया। वहीं भाई ने फोन पर अंजाम भुगतने की धमकी देना शुरू कर दिया।