nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन छात्राओं के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रफेसर रश्मि बिश्नोई की ओर से छात्राओं को खेल भावना की शपथ दिलाने के साथ हुआ। प्रतियोगिताओं में अनन्या यादव और अधीरा यादव का जलवा रहा। अनन्या ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया। वहीं, ऊंची कूद और चक्का फेंक प्रतियोगिता में अधीरा यादव पहले स्थान पर रहीं। भाला फेंक और गोला फेंक में दिव्यांशी यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।


