ग्रेनो वेस्ट में सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदे गड्ढे में गिरी कार, चालक गंभीर

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 में सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

greno west road construction negligence car falls into pit driver critically injured

nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 में सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। एटीएस गोलचक्कर से अरिहंत अम्बर तक चल रहे इस निर्माण कार्य के बीच मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में जा गिरी।

इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घायल की पहचान एआईजी रॉयल सोसायटी के निवासी के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी सड़क निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। खुदाई वाली जगह पर न तो कोई सेफ्टी बैरियर लगाया गया है और न ही रात के समय स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था थी। हादसे के वक्त बारिश हो रही थी और अंधेरा होने के कारण चालक को खुदाई का अंदाजा नहीं लगा, जिससे गाड़ी सीधे गड्ढे में उतर गई।