गेहूंं खरीद में कच्ची पर्ची बंद

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा की मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद कच्ची पर्ची सिस्टम बंद कर दिया गया है। अब केवल ई-खरीद पोर्टल या ऐप से डिजिटल गेट पास और ई-जे-फॉर्म ही मान्य होंगे। इससे किसानों को कम दाम मिलने की शिकायतें रुकेंगी। किसानों की आय में बढ़ोतरी की संभावना है।

गेहूंं खरीद में कच्ची पर्ची बंद

NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा की मंडियों में बुधवार से जहां गेहूं की खरीद शुरू हो गई है वहीं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने मंडियों में कच्ची पर्ची सिस्टम को बंद कर दिया है। । अब मंडियों में केवल e-Kharid पोर्टल या ऐप के माध्यम से डिजिटल गेट पास और आधिकारिक ई-जे-फॉर्म ( e-J-Form ) मान्य होंगे। यह कदम हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद आढ़तियों के कम दाम पर फसल खरीदने की शिकायतों के मद्देनजर उठाया गया है। इस संबंध में कृषि और मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से राज्य के सभी मार्केट कमिटी के सचिवों को निर्देश जारी किए गए।

अब सिर्फ डिजिटल गेट पास से ही खरीद होगी। कच्ची पर्ची से होने वाली धांधली (किसानों को कम दाम) रुकेगी और किसानों की आय में 30-40% तक बढ़ोतरी की संभावना है। MSP पर खरीद के बाद पैसे सीधे किसानों के बैंक खातों में जाएंगे। हरियाणा में सरकारी खरीद 1 अप्रैल से 15 मई 2026 तक चलेगी। इस संबंध में एक याचिका भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व प्रधानवैज्ञानिक डॉ.वीरेंद्र सिंह लाठर की तरफ से दायर की गई थी।