nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्र अब फोर इयर ग्रैजुएशन में बिना शर्त दाखिला मिल सकेगा। विवि की ओर से नियम बनाया गया था कि थ्री इयर के बाद फोर इयर ग्रैजुएशन में उन्हें ही दाखिला दिया जाएगा कि जिनके 7.5 सीजीपीए से अधिक अंक है। इससे कम वाले छात्रों को थ्री इयर ग्रैजुएशन की डिग्री लेकर कोर्स पूरा करना पड़ रहा है। इस पर कई विदेशी छात्रों ने मांग की थी कि उनके लिए यह बाध्यता खत्म की जाए। इंटरनैशनल स्टूडेंट एडवाइजर डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि पिछले साल से 7.5 सीजीपीए का नियम लागू किया गया था। कई विदेशी छात्रों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि उनके देशों में फोर इयर ग्रैजुएशन पर ही प्रैक्टिस की अनुमति है। इसी को लेकर छात्रों ने विवि प्रशासन को पत्र लिखा था।


