विश्व शांति के लिए हुआ यज्ञ

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर सनातन महासभा ने एक भव्य आयोजन किया। झूलेलाल वाटिका में 150वीं आदि गंगा मां गोमती महाआरती और सनातन समागम संपन्न हुआ। इस दौरान विश्व शांति और समृद्धि के लिए महालक्ष्मी धन प्राप्ति महायज्ञ भी आयोजित किया गया।

maha yagna and gomti maha aarti held in lucknow for world peace

n NBT न्यूज, लखनऊः सनातन महासभा की ओर से चैत्र पूर्णिमा पर झूलेलाल वाटिका में 150वीं आदि गंगा मां गोमती महाआरती एवं सनातन समागम का आयोजन हुआ। विश्व शांति और समृद्धि के लिए महालक्ष्मी धन प्राप्ति महायज्ञ भी हुआ। स्वामी कौशिक चैतन्य व स्वामी आनंद नारायण के सानिध्य में सात मंचों से शंखनाद के बीच महाआरती हुई।