भाइयों पर हमला, एक ICU में भर्ती, दूसरे का टूटा हाथ

नवभारतटाइम्स.कॉम

पानीपत में सनौली रोड पर पुरानी रंजिश के चलते छह युवकों ने घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला किया। धारदार हथियार और डंडों से किए गए इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में भर्ती है। छोटे भाई का हाथ टूट गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाइयों पर हमला, एक ICU में भर्ती, दूसरे का टूटा हाथ

NBT न्यूज,पानीपत

पानीपत शहर के सनौली रोड स्थित एक गली में मंगलवार रात पुरानी रंजिश में छह युवकों पर घर में घुसकर हमल्ा करने का आरोप लगाया गया है। हमलावरों ने घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार और डंडों से जानलेवा हमला किया। हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है और आईसीयू में जीवन और मौत की जंग लड़ रहा है, जबकि छोटे भाई का हाथ टूट गया है। पुलिस ने बुधवार को शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता सुरेंद्र कुमार ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मार्च की रात उनके बड़े बेटे गौरव को संजू ने जान से मारने की4 धमकी दी।