n NBT न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपने प्रतिष्ठित कुलपति पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इस बार शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कुल 30 कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
बौद्ध दर्शन विभाग के प्रो. गुरुचरण सिंह नेगी को विश्वविद्यालय के सर्वाेच्च फैकल्टी ऑफ द ईयर शिक्षा विभूषण पुरस्कार , वहीं, प्रशासनिक दक्षता के लिए लखनऊ परिसर के ही गुरु प्रसाद को कर्मयोग भूषण से नवाजा जाएगा। इस वर्ष शिक्षाश्री के लिए प्रो. लीना सक्करवाल और डॉ. विजयानंद अडिगा को चुना गया है।


