n NBT न्यूज, लखनऊ : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बुधवार गैर वरीय रिद्धिमान राजपूत ने बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। रिद्धिमान ने शीर्ष वरीय खिलाड़ी पविथ सिंह को सीधे दो सेट में 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह हासिल की। वहीं, तीसरे वरीय युवराज सिंह और चौथे वरीय तेजस सिंह ने जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।
वहीं, बालिका एकल वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में बुधवार गैर वरीय अनवी भाटिया ने यूपी की ही तीसरी वरीय रीत सिंह पटेल से संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अनवी ने 6-2, 7-5 से जीत हासिल की और सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। इसके अलावा, चौथी वरीय अन्वेषा सिंह, शीर्ष वरीय सिद्धि सिंह और दूसरी वरीय सौंदर्या जायसवाल ने मुकाबले जीते और अंतिम चार में जगह बनाई।


