रोहतक के DC ऑफिस में तैनात क्लर्क बर्खास्त

नवभारतटाइम्स.कॉम

रोहतक डीसी ऑफिस की क्लर्क कोमल को सरकारी नौकरी से निकाल दिया गया है। उन पर जालसाजी, बार-बार ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और अधिकारियों से दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। यह फैसला बुधवार को सुनाया गया। कोमल के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई हुई है।

rohtak dc office clerk dismissed serious charges of forgery and misconduct proven

NBT न्यूज, रोहतक : डीसी ऑफिस में कार्यरत (निलंबित) क्लर्क कोमल के विरुद्ध गंभीर कदाचार के आरोप साबित होने पर बुधवार को उन्हें सरकारी सेवा से तत्काल बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि कोमल के विरुद्ध हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के तहत विभिन्न आरोप-पत्र जारी किए गए थे। जांच के दौरान उन पर चिकित्सा प्रमाण पत्रों में जालसाजी/छेड़छाड़, ड्यूटी से बार-बार और जानबूझकर अनुपस्थित रहना, सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार, जैसे आरोप हैं।