पेट पर कॉपर वायर के बंडल छिपा भाग रहे दो कर्मचारी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर 132 में एक कंपनी से कॉपर वायर चोरी करते दो कर्मचारियों को पकड़ा गया। सुरक्षा प्रबंधक की सतर्कता से दोनों को पेट पर तार छिपाए हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के तार बरामद किए हैं।

two employees caught trying to flee with copper wire bundles hidden on their stomachs attempted theft from company premises

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

सेक्टर 132 स्थित एक कंपनी परिसर से कॉपर वायर चोरी करते हुए सिक्यॉरिटी मैनेजर की सतर्कता से दो कर्मचारियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। दोनों को चोरी किए गए तार के साथ पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कब से कंपनी से वायर चोरी करते थे।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट न्यू हैबतपुर निवासी नंद किशोर ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-132 स्थित मैकॉन्स इंफ्रा कंपनी में सिक्योरिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को कंपनी परिसर में पावर टैंक कंपनी की ओर से तार डालने का काम चल रहा था। उन्होंने कंपनी के दो कर्मचारियों को संदिग्ध हालत में बाहर जाते हुए देखा। सिक्योरिटी मैनेजर ने दोनों की तलाशी ली तो पेट पर शर्ट के अंदर छिपाकर रखे दो बंडल कॉपर वायर मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अर्जुन निवासी खोड़ा गाजियाबाद और अनूप सिंह निवासी खोड़ा गाजियाबाद के रूप में बताई। इसके बाद दोनों को कंपनी में रोककर पहले हुई वायर चोरी के बारे में भी पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद सिक्यॉरिटी मैनेजर दोनों आरोपियों को चोरी किए गए तार के साथ थाना सेक्टर-126 लेकर पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया।