n NBT रिपोर्ट, नोएडा : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिहार के जिला औरंगाबाद निवासी रंजीत कुमार ने सेक्टर-24 थाना पुलिस को बताया कि पत्नी निधि कुमारी अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें देखने के लिए 26 सितंबर की रात वह साली अंजली को बाइक पर बैठाकर सेक्टर-22 की तरफ से बाइक से जा रहे थे। मोरना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से दिल्ली नंबर की कार ने टक्कर मार दी। हादसें में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, फरीदाबाद के सेक्टर-91 स्थित सूर्या विहार निवासी मुकेश ने फेज-वन थाना पुलिस को बताया कि बेटी 28 मार्च को नोएडा से घर लौट रही थी। वह स्कूटी पर बैठी थी और स्कूटी को शुभम चला रहा था। सेक्टर-15ए के गेट के सामने ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर चोट आई।


