nNBT न्यूज, फरीदाबाद : मेवला महाराजपुर में बने रेलवे अंडरपास को सूरजकुंड रोड से जोड़ने वाली रोड को बेहतर बनाने की तैयारियां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने शुरू कर दी है। एचएसवीपी सेक्टर 45-46 डिवाइडिंग रोड की स्पेशल रिपेयरिंग का काम जल्द शुरू करेगा। सड़क को सीमेंटेड बनाया जाएगा। करीब तीन करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से सड़क की स्पेशल रिपेयरिंग होगी। एचएसवीपी एसई संदीप दहिया ने बताया कि सेक्टर 45 - 46 डिवाइडिंग रोड का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। काम पूरा करने के लिए हमने छह महीने का टारगेट तय किया है।


