CM के आदेश पर भी नहीं बनी नोडल एजेंसी, अब कल फिर होगी अथॉरिटी की बैठक

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी की एक अहम बैठक कल सूरजकुंड में होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शहर के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के बजट को मंजूरी मिल सकती है। पिछले साल अगस्त में मुख्यमंत्री के अवैध कब्जे हटाने के आदेश पर नोडल एजेंसी का गठन नहीं हुआ है।

no nodal agency formed despite cms order authority meeting again tomorrow

Chanderkant.yadav @timsofindia.com

nफरीदाबाद : फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) की एक और अहम बैठक आज 3 मार्च को सूरजकुंड में आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में शहर के विकास के लिए 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस नई बैठक से पहले पिछले साल अगस्त में छठी अथॉरिटी की बैठक के अधूरे वादों और मुख्यमंत्री के कड़े आदेशों पर अधिकारियों की सुस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाने के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त करने के लिए कहा था लेकिन आ तक नोडल एजेंसी का गठन नहीं किया गया है।

पिछले साल आयोजित हुई एफएमडीए की अथॉरिटी मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर में बढ़ते अवैध कब्जों और अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक जमीनों की सुरक्षा के लिए एक विशेष 'नोडल एजेंसी' का गठन किया जाए। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक इस एजेंसी का गठन कागजों से बाहर नहीं निकल सका है।

पुराने एजेंडों की कछुआ चाल

पिछले साल अगस्त में हुई बैठक के दौरान कई बड़े फैसले लिए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर उन पर काम शुरू नहीं हो सका है। वहीं, कल होने वाली बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे दिन अधिकारी नए एजेंडे को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, देर शाम तक भी आगामी बैठक के एजेंडों को पूरी तरह फाइनल नहीं किया जा सका था। अधिकारी इस दबाव में हैं कि पिछले अधूरे कामों पर मुख्यमंत्री के तीखे सवालों का क्या जवाब दिया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें