Toll Rates Increased From April 1 Now This Much Will Be Paid On Agra lucknow And Gorakhpur Link Expressways
बढ़ी दरें 1 अप्रैल से लागू हुई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
1 अप्रैल से यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी ने टोल दरों में बढ़ोतरी की है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर अब बाइक, थ्री व्हीलर, कार और जीप के लिए अधिक भुगतान करना होगा। यह नई दरें यात्रियों के सफर को प्रभावित करेंगी। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी ने 1 अप्रैल से बढ़ी दरें लागू कर दी हैं। यूपीडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर बाइक, थ्री व्हीलर के लिए 335 रुपये और कार, जीप के लिए 675 रुपये देने होंगे। वहीं, गोरखपुर लिंक पर यह दर क्रमश 145 और 295 रुपये होगी।