टोल बढ़ी, आगरा-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सफर हुआ महंगा

नवभारत टाइम्स

आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सफर अब महंगा हो गया है। बाइक और कार चालकों को अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। मिनी बसों के लिए भी आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल बढ़ाया गया है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कुछ वाहनों के लिए टोल नहीं बढ़ा है। भारी वाहनों को इन सभी एक्सप्रेस-वे पर अधिक भुगतान करना होगा।

toll increased on agra gorakhpur link expressway journey becomes expensive for bikes cars

NBT रिपोर्ट, लखनऊ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर बाइक, कार से सफर महंगा हो गया है। अब इन पर बाइक, थ्री व्हीलर से सफर करने पर 5 रुपये और कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 10 रुपये अधिक टोल चुकाना होगा। आगरा एक्सप्रेस वे पर मिनी बस पर भी 20 रुपये टोल बढ़ाया गया है। हालांकि, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर इन श्रेणी के वाहनों पर टोल नहीं बढ़ा है, लेकिन भारी वाहनों को यहां भी अधिक टोल देना होगा।

रेकमेंडेड खबरें