HDFC बैंक मामले में FM को लेटर

नवभारतटाइम्स.कॉम

एचडीएफसी बैंक के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं। बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के इस्तीफे के बाद ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज असोसिएशन ने वित्त मंत्री को पत्र लिखा है। असोसिएशन ने बैंक के कामकाज की जांच की मांग की है। यह कदम 12 करोड़ ग्राहकों के भरोसे के लिए उठाया गया है।

hdfc banks functioning investigation demanded aibea writes letter to finance minister

पीटीआई, मुंबई: ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज असोसिएशन ( AIBEA ) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर HDFC बैंक के कामकाज की जांच कराने की मांग की है। यह मांग पिछले महीने बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक दिए गए इस्तीफे के बाद की गई है। AIBEA का कहना है कि बैंक के 12 करोड़ ग्राहकों, शेयरधारकों और आम जनता के मन में भरोसा जगाना जरूरी है, इसलिए इस मामले में वित्त मंत्री का दखल देना आवश्यक है। 31 मार्च को लिखे गए इस पत्र में असोसिएशन ने कहा कि बैंक में हो रहे घटनाक्रम इसके कामकाज के तरीके पर सवाल खड़े करते हैं।

रेकमेंडेड खबरें