लाइव दिखेगी बच्चों की रोबॉटिक सर्जरी, डॉक्टर सीखेंगे तकनीक

नवभारतटाइम्स.कॉम

एसजीपीजीआई में रोबोटिक सर्जरी का एक अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप शुरू हो रहा है। इसमें बच्चों की जटिल सर्जरी को लाइव दिखाया जाएगा। युवा डॉक्टर और सर्जन इस तकनीक को सीखेंगे। देश-विदेश के अनुभवी सर्जन अपने अनुभव साझा करेंगे। रोबोटिक सर्जरी से जुड़े शोध भी प्रस्तुत किए जाएंगे। वर्कशॉप के अंत में डॉक्टरों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।

live broadcast of childrens robotic surgery doctors to learn new techniques

NBT न्यूज, लखनऊ

SGPGI में तीन बच्चों की रोबॉटिक जटिल सर्जरी को स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा। यह लाइव स्ट्रीमिंग न सिर्फ युवा डॉक्टर और प्रशिक्षुओं के लिए बेहद उपयोगी होगी। दि विंची Xi सर्जिकल सिस्टम ( da vinci xi surgical system ) तकनीक से पिडियाट्रिक डॉक्टर और सर्जन भी रु-ब-रू होंगे। रोबोकॉप्स 2026 नाम से शुक्रवार से शुरु हो रही तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप में रोबॉटिक्स के जरिए बच्चों के इलाज को बेहतर बनाने के लिए यह मंच तैयार किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को पत्रकारवार्ता में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. बसंत कुमार ने दी। पीडियाट्रिक सर्जरी सुपर स्पेशिएलिटी विभाग वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है।

डॉ. बसंत कुमार ने कहा कि वर्कशॉप में देश-विदेश के अनुभवी सर्जन अपने अनुभव और तकनीक साझा करेंगे। रोबॉटिक लाइव सर्जरी से डॉ. रियल टाइम में देख सकेंगे कि बच्चों की सर्जरी में किन बारीकियों का खास ध्यान रखा जाता है। कौन सी अहम तकनीक के इस्तेमाल के अलावा ऑपरेशन के दौरान किन बातों का खाय ध्यान रखा जाता है। इसके अलावा रोबॉटिक सर्जरी से जुड़े शोध भी पेश किए जाएंगे। सम्मेलन के आखिरी दिन डॉक्टरों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें तीन रोबॉटिक प्लैटफॉर्म का अभ्यास करवाया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें