NBT रिपोर्ट, मुंबई: बाजार नियामक सेबी (Sebi) ने गुरुवार को एक अहम प्रस्ताव रखा है। इसके तहत कंपनियां अब स्टॉक एक्सचेंज के जरिए ओपन मार्केट से अपने शेयरों की वापस खरीदारी यानी 'बायबैक' कर सकेंगी। टैक्स के नियमों में हुए बदलावों को देखते हुए सेबी इस पुराने तरीके को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है। इस सिस्टम को पिछले साल 1 अप्रैल से बंद कर दिया गया था। इसमें कुछ ही शेयरधारकों को फायदा मिलने और टैक्स में भेदभाव की चिंताएं थीं।
रेगुलेटर ने अब नोट किया है कि टैक्स कानूनों में हुए हालिया बदलावों ने इन चिंताओं को दूर कर दिया है। 'फाइनैंस एक्ट 2026' में किए गए संशोधनों के बाद, अब बायबैक से होने वाली कमाई पर कंपनियों को टैक्स नहीं देना होगा, बल्कि यह शेयरधारकों के हाथ में कैपिटल गेंस' (पूंजीगत लाभ) के रूप में टैक्स योग्य होगा।


