NBT रिपोर्ट, लखनऊ: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जमीनी तैयारियों को पुख्ता करने पर नजर गड़ा दी है। SP मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता ओं को आपसी मतभेद छोड़, एकजुट होने को कहा है। गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर जिला, महानगर और विधानसभा अध्यक्षों संग बैठक में अखिलेश ने साफ कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। आपस में किसी की बुराई नहीं करनी है। एक दूसरे का सम्मान करना है। अखिलेश ने जल्द होने वाले उपचुनावों और शिक्षक, स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की।


