n NBT न्यूज, गाजियाबाद
आरकेजीआईटी के वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान एक युवक ने उन्हें छूने की कोशिश की। इससे नाराज सुनंदा शर्मा ने शो बीच में ही कैसिंल कर दिया। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ और लाइव शो का छात्र-छात्राओं ने देर रात तक आनंद लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में दिख रहा है कि सुनंदा शर्मा जब परफॉर्मेंस दे रही थीं तो एक युवक स्टेज पर चढ़कर छूने की कोशिश में उनके पैरों में ही गिर पड़ा। इससे सुनंदा घबरा गईं और चीखकर स्टेज के पीछे चली गईं। पुलिस और बाउंसरों ने युवक को स्टेज से नीचे उतारा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि घटना से इनकार किया है।




