संदिग्ध हालात में गोली लगने से यूनियन बैंक के क्लर्क की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

पिंक सिटी में शनिवार सुबह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्लर्क प्रकाश मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। पुलिस का कहना है कि राइफल साफ करते समय यह हादसा हुआ। प्रकाश एयरफोर्स से रिटायर्ड थे।

संदिग्ध हालात में गोली लगने से यूनियन बैंक के क्लर्क की मौत

nNBT न्यूज, जानकीपुरम : पिंक सिटी में शनिवार सुबह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्लर्क प्रकाश मिश्रा (50) की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। उनका खून लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस का दावा है कि राइफल साफ करते समय गोली चलने से यह घटना हुई है। प्रकाश एयरफोर्स से रिटायर्ड थे।

एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्रकाश मिश्रा पिंक सिटी में पत्नी रश्मि मिश्रा के साथ रहते थे। 2015 में उन्होंने एयरफोर्स से वीआरएस लिया था। वर्तमान में वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रभात चौराहा, महादेव होटल शाखा में क्लर्क के पद पर थे। पत्नी रश्मि के मुताबिक शनिवार सुबह 9:00 बजे वह खाना बना रही थीं। कुछ देर बाद तेज आवाज आई। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो प्रकाश खून से लथपथ पड़े थे। जमीन पर टूटी हुई राइफल पड़ी थी। प्रकाश के सिर के टुकड़े कमरे में हर जगह बिखरे हुए थे। यह देख रश्मि ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग मदद के लिए पहुंच गए। पड़ोसी वैभव श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी। फरेंसिक टीम को राइफल में खोखा फंसा मिला था। लोग चर्चा कर रहे थे चार- पांच दिन पहले परिवार में कुछ कहासुनी हुई थी। तभी प्रकाश मिश्रा ने राइफल लोड की था। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।