छोटे दुकानदारों को धमका करते थे उगाही, दो अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव क्राइम यूनिट ने छोटे दुकानदारों से उगाही करने वाले गिरोह के दो सदस्यों नितिन कौशिक और हिमांशु स्वामी को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश दुकानदारों को धमकाकर पैसे वसूलते थे। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस तीसरे सदस्य सोनू की तलाश कर रही है।

gurugram two criminals from extortion gang targeting small shopkeepers arrested accused are history sheeters

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

क्राइम यूनिट सेक्टर-39 की टीम ने सदर थाना एरिया में छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को धमकाकर उगाही करने वाले एक गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नितिन कौशिक और हिमांशु स्वामी गांव झाड़सा के रहने वाले हैं। कार्रवाई शुक्रवार को एक पान दुकानदार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई।

दुकानदार ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी देकर कुछ लोग अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे थे। जिसपर थाना सदर में केस दर्ज किया गया और क्राइम यूनिट ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं। नितिन इसके खिलाफ अवैध वसूली , मारपीट और हत्या के प्रयास सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। हिमांशु के खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला है कि ये लोग काफी समय से झाड़सा और आसपास के एरिया में अपना दबदबा बनाकर छोटे व्यापारियों से जबरन वसूली कर रहे थे। गिरोह के तीसरे सदस्य, सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति या गिरोह की ओर से लोगों को या व्यापारियों को डराने या अवैध वसूली का प्रयास किया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।