NBT न्यूज, करनाल
जिले में सेक्टर-6 स्थित सरकारी कॉलेज चौक के सामने ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार काले शीशों वाली कार ने शनिवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा और चालक उसे काफी दूरी तक घसीटता रहा। कार पर काले शीशे वाली फिल्मों को देखकर पुलिसकर्मी ने कार को रोकने के लिए कहा था। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। कार में नाबालिग लड़की भी मौजूद हैं।पुलिसकर्मी चेकिंग के लिए रोकता रहा और शख्स ने भागने की कोशिश में कार उसके ऊपर ही चढ़ा दी. उसकी ये पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है. हैरानी की बात ये है कि आरोपी नाबालिग निकला। पुलिसकर्मी कुलबीर सिंह ने काले शीशों वाली एक कार देखी तो रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने कार से टक्कर मारी। बोनट पर लटकाए पुलिसकर्मी को काफी देर तक सड़क पर घुमाया।




