बच्चों को डांटने पर CRPF के पूर्व जवान की पीटकर हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम

पानीपत में एक पूर्व सीआरपीएफ जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने गली में बच्चों को खेलने से रोका था। पड़ोसी नाराज हो गए और बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। पूर्व जवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चों को डांटने पर CRPF के पूर्व जवान की पीटकर हत्या

NBT न्यूज,पानीपत

हरियाणा के पानीपत में पूर्व CRPF जवान की शुक्रवार की शाम को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह केवल इतनी थी कि उन्होंने गली में बच्चों को खेलने से रोका था। टोकने से पड़ोसी गुस्से में आ गए और पूर्व जवान से बहसने लगे। बहस बढ़ने के बाद बच्चों के माता-पिता गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पेरेंट्स ने हाथापाई शुरू कर दी। दो व्यक्तियों ने पूर्व CRPF जवान के पहले थप्पड़ मारे और फिर नीचे गिराकर छाती पर 2 मुक्के मारे। यहां तक की महिलाओं ने भी उनसे मारपीट की।

हमले के बाद उनकी छाती में दर्द हुआ और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी घटना गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमित ने लकवा होने के बाद नौकरी से इस्तीफा दिया था। पुलिस ने बताया कि गली में बच्चों को टोकने के कारण उनकी हत्या करक दी गई।