n NBT न्यूज, नूंह
फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव महू के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक ट्रक ड्राइवर के साथ हेल्पर था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के मुस्लिम ने बताया कि 29 साल का उनका भाई आबिद पिछले काफी समय से ट्रक ड्राइवर के साथ बतौर हेल्पर था।
अलसुबह वह गाड़ी लेकर फरीदाबाद जा रहे थे। सुबह साढ़े 4 बजे आबिद गांव महू के पास गाड़ी पर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन चालक ने आबिद को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान आबिद दूर जाकर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो है। जांच अधिकारी पवन ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके।




