ट्रक की टक्कर से हेल्पर की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में सड़क हादसों में एक हेल्पर की मौत हो गई। मसूरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी के पीछे खड़े हेल्पर कैफ को टक्कर मार दी। वहीं सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार विदुल को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

ghaziabad helper dies tragically in truck collision another injured

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। पहला मामला मसूरी और दूसरा मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। दोनों मामलो में पुलिस जांच कर रही है। बदायूं के मोहल्ला शीश महल निवासी साहिल ने शिकायत देकर बताया कि चचेरा भाई कैफ आईटीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी पर हेलपर था। 26 अप्रैल को गाड़ी दिल्ली से हापुड़ के शेखपुर खिचरा स्थित जेकेएमजी बिसलेरी प्लांट पर जा रही थी। जैसे ही मसूरी थानाक्षेत्र के सुंदरदीप कॉलेज के पास ड्राइवर बाला ने गाड़ी साइड में लगाकर कैफ को चेक करने के लिए कहा। कैफ गाड़ी के पीछे गया तो तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। वहीं गोविंदपुरम स्थित केशवकुंज निवासी अतल कुमार यादव ने बताया कि एक अप्रैल को भाई विदुल मोटरसाइकिल से गोविंदपुरम घर जा रहे थे। हापुड़ रोड ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे भाई घायल हो गए।