NBT न्यूज, चंडीगढ़
हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएमटी की परीक्षा हेतु युवाओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रदेश में 15 अप्रैल से फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) शुरू होगा। 5500 पदों के लिए 2.70 लाख नौजवान दौड़ में है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जल्द एडमिट कार्ड अपलोड करेगा।
कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर इस बारे में जानकारी दी5500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5061 पदों पर भर्ती हुई थी ।




