n NBT न्यूज, झज्जर: गांव खातीवास में ग्रामीणों से संवाद करने पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कांग्रेस शासन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अनदेखी की पीड़ा क्या होती है, यह दक्षिणी हरियाणा के लोग कांग्रेस राज में देख चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीजेपी सरकार को अंधी, बहरी और गूंगी करार देने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार न तो अंधी है, न बहरी और न गूंगी, बल्कि काम करने वाली सरकार है। राव ने यहां ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली और हल करने की बात कही।




