NCRTC व IIT रुड़की में करार

नवभारतटाइम्स.कॉम

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और आईआईटी रुड़की के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। यह साझेदारी शहरी परिवहन के क्षेत्र में नई तकनीकों और शोध को बढ़ावा देगी। आईआईटी रुड़की की विशेषज्ञता और एनसीआरटीसी के नमो भारत ट्रेन चलाने के अनुभव को एक साथ लाया जाएगा। इससे भविष्य में बेहतर परिवहन व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।

historic agreement between ncrtc and iit roorkee to promote urban transport

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) और आईआईटी रुड़की ने शहरी परिवहन में रिसर्च और तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता (एमओयू) किया है। NCRTC के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और आईआईटी रुड़की के प्रफेसर आरडी गर्ग की मौजूदगी में हुआ। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य आईआईटी रुड़की की पढ़ाई और रिसर्च की विशेषज्ञता को एनसीआरटीसी के नमो भारत ट्रेन चलाने के अनुभव के साथ जोड़ना है।