NBT न्यूज, जींद : जिले में गेहूं खरीद के नए नियमों के खिलाफ किसानों और आढ़तियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। शनिवार की दोपहर कपास मंडी में आढ़ती एकत्रित हुए। उन्होंने गेहूं की खरीद के नए नियमों पर विरोध जताते हुए रोष जाहिर किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नए नियमों को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की गई। उचाना मंडी गेट पर ताला लगा कर रोष प्रकट किया। नए नियम के तहत हर चक्कर में किसान को आना होगा। पहले किसान का ट्रैक्टर नंबर, फोटो चाहिए। नए नियम से जाम लग जाएगा, जिससे हाइवे और अन्य मार्ग बंद हो जाएंगे।




