n NBT न्यूज, गाजियाबाद : विद्युत विभाग की ओर से इंद्रप्रस्थ सेवाधाम में 15 एमवीए का नया सब-स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके बनने से इंद्रप्रस्थ, सेवाधाम के करीब 20,000 लोगों को राहत मिलेगी, जिसे बनाने के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए विद्युत निगम ने आवास विकास परिषद से सेवाधाम में जमीन चिह्नित कर ली है। इसके बनने से निस्तौली और इंद्रप्रस्थ सब-स्टेशन का लोड कम होगा। जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि आवास विकास ने सब-स्टेशन निर्माण के लिए सेवाधाम क्षेत्र में जमीन की मंजूरी दे दी है, अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। करीब 6 महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से इंद्रप्रस्थ और सेवाधाम क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और अधिक सुचारू हो सकेगी। इन सब-स्टेशनों का अतिरिक्त लोड कम होगा।




