विपक्ष के पास न अजेंडा, न विजन : CM

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा या विजन नहीं है। वे केवल भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस विकास को रोक नहीं पा रही है, इसलिए झूठ का सहारा ले रही है। मुख्यमंत्री ने सफीदों में पशु अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने की घोषणा की।

विपक्ष के पास न अजेंडा, न विजन : CM

NBT न्यूज, जींद : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को कहा कि झूठ की राजनीति करने वाले लोगों को विकास रास नही आ रहा है। विपक्ष के पास आज कोई एजेंडा नही है, विजन नही है, नीति भी नही है। उनके पास एक ही एजेंडा है कि भ्रम फैलाओ, झूठ बोलो और लोगों को गुमराह करो। कांग्रेस बौखला गई है। वो विकास को नही रोक पा रहे हैं, इसलिए वो झूठ बोल कर लोगों को भ्रमित और गुमराह करने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को सफीदों में आयोजित विकास रैली में पशु अस्पताल के लिए नई बिल्डिंग बनाने की घोषणा की।